लांकडाउन अनाउन्समेंट /seo friendly/fast load/2021

 लांकडाउन अनाउन्समेंट --

पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री "ममता बनर्जी "ने गुरुवार को चल रही कोविड -19 समस्या को देखते हुए प्रतिबंधों को 15 जून तक बढ़ा दिया है।



 पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोनोवायरस मामलों की संख्या में भारी वृद्धि के बाद 16 मई से 15 दिनों के लिए मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रतिबंधों की घोषणा की थी।  प्रतिबंधों के विस्तार की घोषणा  समाप्त होने से तीन दिन पहले हुई थी।

लांकडाउन अनाउन्समेंट के कुछ तथ्य--

 मुख्यमंत्री  "ममता बनर्जी" ने कहा कि प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आवश्यक सेवाएं जारी रखी जाएगी।

        १) किराना स्टोर और आवश्यक सामान बेचने वालो की दुकानें सुबह 7 से 10 बजे के बीच खुली रहेंगी। उसके बाद बंद कर दी जाएगी। बंगाली मिठाई सहित मिठाई बेचने वालो की दुकानें सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुल सकती हैं।


 २)  इस अवधि के दौरान किसी भी सांस्कृतिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक या धार्मिक आयोजनों और समारोहों की अनुमति नहीं दी जा सकती है।  

३) रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच किसी भी बाहरी सभा की अनुमति नहीं होगी।

शिक्षा--

 बंगाल कक्षा १०, १२ की बोर्ड परीक्षा अनाउन्समेंट-


 सीएम"ममता बनर्जी "ने कहा कि राज्य की परीक्षाएं जुलाई के अंतिम सप्ताह में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, जबकि कक्षा 10 की परीक्षा अगस्त के मध्य में होना सुनिश्चित है।


 सीएम ने कहा कि तारीखों की घोषणा संबंधित बोर्ड द्वारा की जाएगी।


 "ममता बनर्जी "ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, "हमने सभी कोविड​​​​-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षाओ की परीक्षा का आयोजित करने का फैसला किया है।"

स्वास्थ्य विभाग--

 स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा  कि पश्चिम बंगाल में बुधवार को 16,225 कोविड -19 के मामले दर्ज किए गये, जिससे यह संख्या बढ़कर 13,18,203 हो गई।

पश्चिमी बंगाल के विभिन्न हिस्सों से 153 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,827 हो गई।  पश्चिम बंगाल में अब 1,23,377 सक्रिय मामले हैं, जबकि 11,79,999 मरीज कोविड-१९ बीमारी से सही हो चुके हैं, जिनमें मंगलवार से 19,071 मरीज शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

happy World environment 2001 /articles 2021/fast load

Krishna Janmashtami2021: Date, history, importance and significance of Krishna Janmashtami, kab aur kis din, festival

75 वां स्वतंत्रता दिवस, भारत का स्वतंत्रता दिवस 2021, 75 वीं सालगिरह, स्वतंत्रता दिवस प्रभावशाली भाषण, independence day 2021