Surya Grahan 2021: 10 जून का सूर्य ग्रहण, जानें सूर्य के अस्त होने के पहले भारत में कहां-कहां दिखेगा
Surya Grahan 2021: 10 जून का सूर्य ग्रहण, जानें सूर्य के अस्त होने के पहले भारत में कहां-कहां दिखेगा
10 जून 2021 का सूर्य ग्रहण
साल का पहला सूर्य ग्रहण कल 10 जून को दिखेगा। नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया में इस ग्रहण को साफ-साफ देखा जा सकेगा। भारत में यह ग्रहण सूर्यास्त के पहले लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में आंशिक तौर पर ही दिखेगा। असली रिंग ऑफ फॉयर का नजारा तो विदेशों में देखा जा सकेगा। देवी प्रसाद दुरई, एमपी बिरला प्लेनटेरियम के डायरेक्टर ने बताया कि लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में यह केवल सूर्यास्त के पहले ही देखा जा सकेगा।
ज्योतिषियों की मानें तो यह ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है इसलिए इसका कोई सूतक काल मान्य नहीं होगा। इसलिए इस ग्रहण के कारण पूजा पाठ, दान पुण्य पर कोई रोक नहीं होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल के पहले सूर्यग्रहण के दिन ज्येष्ठ मास की अमावस्या, शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी है। सूर्यग्रहण के दिन धृति और शूल योग भी बनेगा।
ग्रहण 10 जून को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होगा और शाम को 06 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा। ये ग्रहण कुल सूर्यमिलाकर 5 घंटे का होगा।



Comments