Raksha Bandhan 2021: इन रंगों की राखी भाइयों के जीवन में देती है खुशहाली, जानें कैसे चुने राखी के रंग, रक्षाबंधन पंचांग 2021, rakshabandhan 2021 Hindi, रक्षाबंधन 2021 पीएनजी
Rakhi त्योहार 2021: रक्षा बंधन हर साल सावन मास की पूर्णिमा के दिन मानाया जाता है. इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त 2021 दिन रविवार को मनाया जाएगा. यह पर्व भाई – बहन के प्रेम का प्रतीक है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं.और भाई अपने बहनों की रक्षा का बचन देगें. रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है.
Rakhi त्योहार 2021: रक्षा बंधन का त्योहार 22 अगस्त 2021 दिन रविवार को मनाया जाएगा इस दिन बहनें यदि राशि के अनुसार राखी बांधे तो भाइयों के जीवन में खुशहाल रहेगा.
वृष राशि: वृष राशि का स्वामी शुक्र हैं. इन्हें सफ़ेद रंग की राखी बांधनी चाहिए और इनके जीवन में सुख–समृद्धि आएगी.
मिथुन राशि: मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं. इन्हें हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए.
कर्क राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. इन्हें सफ़ेद अथवा पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए.
वृश्चिक राशि: इन राशि के जातकों को लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए. सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी.
सिंह राशि: सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य है. इस लिए इन्हें लाल या पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए.
कन्या राशि: इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है. इन्हें हरे रंग की राखी बांधें. इससे सौभाग्य में वृद्धि और भाई-बहन के बीच प्रेम बना रहेगा.
मेष राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है. इस लिए मेष राशि के जातकों को लामेषल रंग की राखी बांधनी चाहिए.
तुला राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं. इन्हें नीले या सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए. इससे उनके जीवन में सुख शांति बनी रहेगी.
धनु राशि: इस राशि के स्वामी बृहस्पति देव हैं. इन्हें सुनहरे या पीले रंग की राखी बांधना शुभ होगा.
कुंभ राशि: कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. इनको भी नीले रंग की राखी बांधना शुभ साबित होगा.
मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनि देव हैं. इनको गहरे नीले रंग की राखी बांधना शुभ होगा.
मीन राशि: इन्हें चमकीले पीले या हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए.

Comments